फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट, जमीन और मकान के कागज होने के बाद भी बड़ी संख्या में वृद्ध बनवा रहे जन्म प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट, जमीन और मकान के कागज होने के बाद भी बड़ी संख्या में वृद्ध बनवा रहे जन्म प्रमाणपत्र
विज्ञापन

जहांगीराबाद। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने और परिवार रजिस्टर की नकल या स्कूली प्रमाणपत्र लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कोई 50 साल पहले का तो कोई 70 साल पुराना जन्म प्रमाणपत्र बनवा रहा है। नगर हो चाहे गांव हर जगह जन्म प्रमाणपत्र बनवाने वालों की भीड़ लगी हुई है। जिंदगी की सांझ में जन्म प्रमाणपत्र बनवाते बुजुर्गों को देख लोग हैरान हैं।
जहांगीराबाद नगर पालिका परिषद में पहले हर माह करीब 25 जन्म प्रमाणपत्र जारी होते थे, लेकिन अब कई गुना ज्यादा लोग आ रहे हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए नगर के मोहल्ला बंशीधर निवासी 72 वर्षीय हमीद खां और 65 वर्षीय जहीर बोले कि नागरिकता साबित करने के लिए जन्म प्रमाणपत्र बनवा रहे हैं। पालिका के इस कार्य में लगे एक कर्मी ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई। उम्र ज्यादा होने के कारण आवेदकों को प्रक्रिया समझने में काफी मुश्किल होती है। ऐसे में कर्मियों का काम भी काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

- श्यामेंद्र मोहन चौधरी, ईओ नगर पालिका - पासपोर्ट, पुश्तैनी जमीन और मकान के कागजात होने के बावजूद लोग जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आ रहे हैं। प्रमाणपत्र बनवाने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

- पद्म सिंह, एसडीएम अनूपशहर - जन्म प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत सचिव जारी करते हैं। यह तो हमें जानकारी नहीं कितने प्रमाण बने, लेकिन सूचना मिली है कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने वालों में इजाफा हुआ है। इनमें बड़ी उम्र के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें