फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 2750 शिक्षामित्रों की होली रहेगी फीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 2750 शिक्षामित्रों की होली रहेगी फीकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के परिषदीय स्कूलों के शिक्षामित्रों की होली फीकी रहेगी। उन्हें विगत दो माह का मानदेय नहीं मिला है। अफसराें का कहना है कि बजट नहीं मिलने से अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है।
जनपद में 2399 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 2750 से अधिक शिक्षामित्र भी तैनात हैं। इन शिक्षामित्रों को प्रत्येक माह शासन स्तर से विभाग को मिलने वाली राशि के बजट से मानदेय का भुगतान किया जाता है। पिछले दिनों विभाग ने शिक्षामित्रों का दिसंबर 2019 तक के मानदेय का भुगतान कर दिया था। जबकि अब जनवरी और फरवरी माह के मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। अब होली नजदीक आते ही शिक्षामित्र अपने रुके दो माह के मानदेय की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वह जिला मुख्यालय स्थित विभागीय अफसरों से भी संपर्क कर गुहार लगा रहे हैं कि होली से पहले उनका मानदेय जारी कर दिया जाए। वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष संजय चौधरी का कहना है कि शिक्षामित्रों का विगत दो माह का मानदेय रुका हुआ है। अब होली नजदीक है और मानदेय नहीं मिलने पर शिक्षामित्राें की होली भी फीकी रहेगी। अफसरों से संपर्क करने पर बताया जाता है कि मानदेय के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। उन्होेंने अफसराें से होली से पहले शिक्षामित्रों का मानदेय देने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामित्रों के मानदेय का पूर्व में प्राप्त हुआ बजट दिसंबर 2019 में समाप्त हो गया। मानदेय के बजट की मांग कर दी गई है। बजट प्राप्त होते ही शिक्षामित्रों के रुके दो माह का मानदेय जारी करवा दिया जाएगा। - अखंड प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें