फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश के बाद भी नहीं रुक रहा अवैध खनन का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
दबिश के बाद भी नहीं रुक रहा अवैध खनन का कारोबार
विज्ञापन

बुलंदशहर। खनन विभाग की सक्रियता के बावजूद भी अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभाग ने बृहस्पतिवार की अलसुबह अवैध खनन के दो ट्रैक्टर सीज कर अलग-अलग थानों में बंद करा दिए हैं।
विज्ञापन

सूबे के मुखिया के आदेश हैं कि खनन माफिया पर अंकुश लगाते हुए अवैध खनन के कारोबार को बंद कराया जाए। इसके लिए डीएम ने भी सख्त निर्देश खनन विभाग को दे रखे हैं। इसके बाद भी अवैध खनन का कारोबार फलफूल रहा है। बृहस्पतिवार को खनन विभाग ने देा स्थानों पर छापेमारी कर अवैध खनन के ट्रैक्टरों को पकड़ा। खनन अधिकारी डा. दीपक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की अलसुबह सूचना मिली कि खुर्जा और ककोड़ क्षेत्र में अवैध खनन की गाड़ियां निकल रही है। बताया कि मौके पर पहुंचने पर खुर्जा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध बालू ले जाती पकड़ी। बाद में ककोड़ पहुुंचकर भी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खनन की पकड़ी। बताया कि दोनों को सीज कर खुर्जा नगर थाने और ककोड़ थाने में बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें