फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर अलीगढ़ के कारोबारी से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर अलीगढ़ के कारोबारी से लूट
विज्ञापन

बुलंदशहर। बदमाशों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में भी लूट की वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं। बुधवार की देर शाम करीब सात बजे बदमाशों ने नई मंडी चौकी क्षेत्र में अलीगढ़ के एक व्यापारी से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। व्यापारी कलेक्शन कर अलीगढ़ वापस लौट रहा था। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलीगढ़ के मोहल्ला गूलर रोड निवासी नवनीत वार्ष्णेय सरकारी हैंडपंप के पिलेंजर की कास्टिंग कई जिलों में सप्लाई करते हैं। बुधवार को नवनीत और उसका भाई अरविंद बुलंदशहर में कलेक्शन करने के लिए आए थे। बुधवार की शाम करीब सात बजे जब वह लौट रहे थे तो स्याना अड्डे के पास कार सवार बदमाशों ने उनकी कार के सामने कार लगा दी। नवनीत ने बताया कि कार से तीन से चार बदमाश निकले और सभी के हाथों में पिस्टल थे। कार से निकलते ही एक बदमाश ने पिस्टल से हवा में फायरिंग कर दी। जिसके बाद नवनीत और उसका भाई दहशत में आ गए। नवनीत के हाथ से बदमाशों ने बैग लूट लिया। बैग में तीन से चार लाख रुपये के कई चेक थे। वहीं, 20 हजार रुपये कैश भी था। इसके बाद मौके पर शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अरुणा राय पहुंचीं और उन्होंने पूरे मामले की जांच की।
विज्ञापन

बदमाश कर रहे थे रेकी
नवनीत का कहना है कि बदमाश उनकी रेकी कर रहे थे। उन्हें शक था कि उसके पास लाखों रुपये हैं। इसलिए उन्होंने इस तरह से लूट की वारदात को अंजाम दिया। नवनीत ने बताया कि उनके पास चेक अधिक थे। कैश मात्र 20 हजार था। जिस कारण उनका पैसा बच गया। यदि चेक के स्थान पर कैश होता तो बड़ा नुकसान हो जाता।
विज्ञापन

राघवेंद्र मिश्रा, सीओ सिटी - पीड़ित की तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें