फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो साधुओं की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो साधुओं की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

जहांगीराबाद/अनूपशहर। क्षेत्र के गांव तौली मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो साधुओं की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
अनूपशहर क्षेत्र के गांव मलकपुर रौरा में बने आश्रम के संत शारदानंद महाराज (85) अपने शिष्य रामचंदर पुत्र रामदयाल (70) निवासी गांव तौली के साथ गांव में ही एक कार्यक्रम में सत्संग करने आए गए थे। सत्संग कार्यक्रम निपटाकर दोनों संत अपनी बाइक से आश्रम लौट रहे थे। बताया गया कि जब वह तौली मोड़ के पास पहुंचे तो अनूपशहर की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार पांचों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां देानों साधुओं ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद से आश्रम के अनुयायियों में रोष व्याप्त है। पोस्टमार्टम के बाद उनके अनुयायी उन्हे उनके आश्रम पर गांव मलकपुर ले गए और दोनों के पार्थिव शरीर को शोभायात्रा के रूप में पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान गांव समेत आसपास के गांव के लोगों ने नम आंखों से उन्हे अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दुर्घटना में मारे गए संत शारदानंद महाराज मूल रूप से ऊचांगांव क्षेत्र के गांव ख्ंादोई के रहने वाले थे और उनका मूल नाम श्रीपाल शर्मा था। संत शारदानंद पिछले पांच दशक से संत जीवन ही गुजार रहे थे और मलक पुर रौरा क्षेत्र में उनकी खास ख्याति थी। गांव में शोभयात्रा घुमाने के बाद उनके अनुयायियों ने उन्हे संत परंपरा के मुताबिक मांडू आश्रम क्षेत्र में जल समाधि दे दी। इस दौरान दोनों संतों के परिजन व रिश्तेदार भी वहां मौजूद रहे। वहीं, घायल दानिश पुत्र शाकिर, फारूख पुत्र ताहिर व साहिल पुत्र शाहिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में दो साधुओं की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को उनके अनुयायियों को सौंप दिया गया है कि जब कि इस दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर कोतवाली नही आई है। - विवेक शर्मा, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें