फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में बढ़ा आम का रकबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में बढ़ा आम का रकबा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में फलों के राजा आम का इस बार 50 हेक्टेयर रकबा बढ़ गया है। इसमें उद्यान विभाग ने 20 हेक्टेयर और किसानों ने 30 हेक्टेयर खुद बाग लगाया है। इससे पूर्व जनपद में 1350 हेक्टेयर आम का रकबा था।
सभी फलों में आम को राजा माना जाता है। हालांकि जनपद में अलग-अलग स्थानों पर आम के बाग हैं। यदि जनपद की बात की जाए तो स्याना क्षेत्र को आम की पट्टी कहा जाता है। यहां का आम दूर-दूर तक मशहूर है और इसकी मिठास लेना नहीं भूलते हैं। स्याना से आम दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान आदि जगह भी सप्लाई किया जाता है। इस बार जिला उद्यान विभाग को जनपद में 20 हेक्टेयर आम का बाग लगाने का लक्ष्य मिला था। विभाग ने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसानों को निशुल्क आम के पौधे उपलब्ध करवाए। साथ ही जनपद के अलग-अलग क्षेत्र के किसानों ने भी अपने स्तर से 30 हेक्टेयर बाग लगाया है। इस तरह से इस बार जनपद में 50 हेक्टेयर आम का रकबा बढ़ गया है। अफसरों का कहना है कि यह बाग अगले तीन वर्ष में फल देना शुरू कर देंगे। इस बढे़ आम के बाग से जनपद में आम का उत्पादन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
जनपद में अब आम के बाग का रकबा 1350 से बढ़कर 1400 हेक्टेयर हो गया है। बढ़े 50 हेक्टेयर बाग में से 20 हेक्टेयर बाग विभाग की ओर से लगवाया गया है। आगामी वर्ष भी आम का बाग और बढ़ाया जाएगा। - डॉ. धीरेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें