फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहे के निकट मिला महिला का जला हुआ शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रजवाहे के निकट मिला महिला का जला हुआ शव
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला का जला हुआ शव रजवाहे के किनारे मिला। शव मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की कोशिश की। लेकिन, चेहरा आदि जला होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा-गुरावली में रजवाहे की पटरी के किनारे ग्रामीणों ने शनिवार सुबह एक अधजला शव देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने अधजले शव के नमूने को लेकर जांच के लिए भेज दिया है। मौके पर मिली टूटी चूड़ियां, गले में पड़ी एक माला भी मिली है। पुलिस ने आस पास के ग्रामीणां व थानों पर भी इस संबंध में सूचना दे दी है। लेकिन, मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिसके बाद पुलिस ने शव अज्ञात में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव महिला का है, मौके से चूड़ियां व गले में एक माला बरामद हुई है। मृतका की शिनाख्त की कोशिश जा रही है। शिनाख्त के बाद ही वारदात के राज से पर्दा उठ सकेगा।
- वीरेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें