फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का विरोध करने पर की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंधों का विरोध करने पर की थी युवक की हत्या
विज्ञापन

शिकारपुर, 25 फरवरी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बहन के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर आरोपी ने एक गांव निवासी युवक की हत्या की थी। इसका खुलासा पुलिस ने आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के बाद किया है।
विज्ञापन

8 नवंबर 2019 को एक गांव निवासी युवक शिकारपुर में दशहरा मेला देखने के लिए आया था। लेकिन घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उसका शव बाइक समेत अनूपशहर रोड स्थित एक तालाब में पड़ा मिला था। उसके चेहरे और सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या का कारण कि भारी वस्तु से सिर में चोट पहुंचाना आया था। जिसके बाद मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकारपुर के मौहल्ला कोट कलां निवासी सोनू पुत्र विशंभर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी सोनू पुत्र विशंभर को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ उमेश पाण्डेय ने बताया कि आरोपी सोनू के मृतक की बहन से अवैध संबंध थे। जिस कारण मृतक सोनू का विरोध करता था। इसी के तहत सोनू ने युवक को रास्ते से हटाने का रास्ता चुना। घटना वाले दिन सोनू ने युवक को फोन कर बुलाया और उसके सिर में किसी भारी वस्तु से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिये उसकी बाइक और शव को तालाब में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें