फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए को लेकर दिल्ली की घटना के बाद सिकंदराबाद में भी अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए को लेकर दिल्ली की घटना के बाद सिकंदराबाद में भी अलर्ट
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सीएए को लेकर सोमवार को दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शन और पास की जिले अलीगढ़ में चल रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सिकंदराबाद में भी पुलिस-प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी नगर में रूट मार्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली में सीएए को लेकर प्रदर्शन के दौरान सीएए विरोधी, समर्थकों के आमने-सामने आने के कारण दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों, दुकानों में भी आग लगा दी थी। हिंसक प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस एक सिपाही की जहां गोली लगने से मौत हो गई थी। वही पुलिस अधिकारी समेत करीब तीन दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शन, और अलीगढ़ में हो रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया है। जिसको लेकर सिकंदराबाद में अलर्ट देखने को मिला। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पुलिसबल के साथ नगर की सड़कों पर रूट मार्च कर रहे हैं। वही नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जा रही है। साथ ही अहिंसा फैलाने का प्रयास करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है। एसएसआई जितेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि दिल्ली, अलीगढ़ की घटना के बाद सिकंदराबाद भी चौकसी बढ़ा दी गई है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर में रूट मार्च कर रही हैं। बताया कि नगर, क्षेत्र में पुलिस गश्त को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें