फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर डीएम ने दिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर डीएम ने दिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश
विज्ञापन

बुलंदशहर। 21 फरवरी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सर्तक है। इसको लेकर डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी रखने के आदेश दिए। वहीं, डीएम ने पीडब्ल्यूडी को कांवड़ मार्ग की सफाई तथा पड़ने वाली बाधा को दूर करने का आदेश दिया।
मंगलवार को आयोजित बैठक में महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं दुर्घटना रहित संपन्न कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो, इसके लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अफसरों से कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों को सफाई तथा बाधा रहित किया जाये। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत 2 दिन में पूरी कर ली जाए। सिंचाई विभाग के अफसरों से कहा कि गंगा घाटों पर पार्किंग, बेरिकेडिंग एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाये। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिन मंदिरों में जलाभिषेक होना हैं, उस परिसर में विद्युत के जर्जर तारों की मरम्मत आदि का कार्य किया जाए। बैठक में एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार सिंघल, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी देहात हरेन्द्र सिंह, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट ईशा प्रिया सहित समस्त एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी, ईओ नगर पालिका एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------
बंद रहेंगी मदिरा की दुकानें
डीएम ने कहा कि 20 फरवरी की शाम से 21 फरवरी की शाम तक जनपद की समस्त मदिरा दुकानों को बंद रखा जाए। कांवड़ मार्गों पर किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो
संवेदनशील कांवड़ मार्ग पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कांवड़ यात्रा के मार्गों एवं मन्दिरों का पर्व से पूर्व निरीक्षण कर लें और कमी पाये जाने पर व्यवस्था सुनिश्चित करें। वहीं, संवेदनशील इलाकों में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

-------
सड़क से दूर बने कांवड़ के शिविर
एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार ने कहा कि सड़कों पर कांवड़ शिविरों की स्थापना सड़क से उचित दूरी पर की जाये और शिविरों में विद्युत के नंगे तारों का प्रयोग कदापि न किया जाये। उन्होंने कांवड शिविरों में अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शिविरों में खाद्य पदार्थों का निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें