फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण नियम में बदलाव होने से काम छोड़ रहे डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण नियम में बदलाव होने से काम छोड़ रहे डीलर
विज्ञापन

बुलंदशहर। राशन वितरण नियम में बदलाव होने पर कालाबाजारी का खेल बंद हो गया है। ई-पॉश व्यवस्था लागू होने के बाद से जिले में राशन डीलरों द्वारा इस्तीफा देना शुरू हो गया है। गत माह में छह राशन डीलर इस्तीफ ा दे चुके हैं। कुछ अन्य डीलर भी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। हालांकि विभाग ने अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन

जिले में राशन वितरण की करीब 1400 दुकानें संचालित हैं। यहां से प्रत्येक माह राशनकार्ड धारकों को निर्धारित राशन का वितरण किया जाता है। पूर्व में वितरण कागजी कार्रवाई होने के चलते राशन की जमकर कालाबाजारी की जा रही थी। इसे रोकने के लिए गत वर्ष शासन द्वारा ई-पॉश मशीनों से राशन वितरण करवाना शुरू कर दिया था और गत छह माह से राशन का वितरण ई-पॉश से करना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद से राशन की कालाबाजारी लगभग रुक गई है। गत छह माह से केवल उन्हीं राशन कार्ड धारकों को राशन दिया जा रहा है जो ई-पॉश मशीन में अपना अंगूठा लगा रहे हैं। इसके चलते राशन डीलर द्वारा इस्तीफा देना शुरू कर दिया गया। अब तक जिले के छह राशन डीलर पूर्ति विभाग को इस्तीफा सौंप चुके हैं। साथ ही कुछ इस्तीफा अभी तहसील स्तर पर है, जिन्हें अधिकारी स्वीकार नहीं कर रहे हैं। राशन डीलरों की मानें तो राशन वितरण के लिए कोटा डीलरों को शासन से मानदेय दिया जाता है, जो सीमित होने के कारण डीलरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शासन द्वारा 70 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाता है। इसमें बढ़ोत्तरी न होने पर राशन डीलर दुकानों का संचालन नहीं करना चाहते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि अब तक छह राशन डीलर इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन अकारण कोई भी इस्तीफा मंजूर नहीं किया जाएगा। सभी डीलरों को शासन के निर्देशानुसार ही राशन का वितरण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें