फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में एक युवक पर उसके साथियों ने शराब के नशे में जानलेवा हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। हालांकि, मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी प्रवीण पुत्र संतोष कुमार रविवार शाम को अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक लेकर घर से निकला था। देर शाम को चारों ने साथ में बैठकर शराब पी थी। बताया गया कि स्याना अड्डा के निकट प्रवीण का अपने किसी साथी के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया गया कि इस दौरान प्रवीण के साथ उसके दोस्तों ने शराब के नशेे में जमकर मारपीट की और उसे गंभीर हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। बाद में युवक ने परिजनों को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें