फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार के लिए प्रेमिका ने पिता के 30 लाख चुराकर प्रेमी को दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबार के लिए प्रेमिका ने पिता के 30 लाख चुराकर प्रेमी को दिए
विज्ञापन

अहार। अमरोहा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने अहार क्षेत्र के गांव निवासी अपने प्रेमी को 30 लाख रुपये कारोबार करने के लिए दे दिए। यह रकम उसने अपने पिता से चोरी करके दी थी। पिता को जब चोरी की जानकारी हुई तो उसने बेटी के खिलाफ अमरोहा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमरोहा पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अब प्रेमी के घर दबिश देकर रकम बरामद की है। साथ ही आरोपी प्रेमी व उसके दो साथियों को धर दबोचा है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद निवासी एक युवती का अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि युवती के पिता कारोबारी हैं, बीते दिनों युवती के पिता ने बैंक से 80 लाख रुपये किसी काम के संबंध में निकालकर अपने घर में रखे हुए थे। इस संबंध में युवती ने अपने प्रेमी को भी जानकारी दी थी। जिसके बाद आरोपी युवक ने प्रेमिका से पिता की रकम में से 30 लाख रुपये कोई कारोबार करने के लिए मांगे थे। जिस पर आरोपी प्रेमिका ने पिता के 30 लाख रुपये चोरी कर अपने प्रेमी को दे दिए थे। बीते दिनों जब युवती के पिता ने अपनी रकम देखी तो उसमें 30 लाख रुपये कम थे। शक होने पर उन्होंने अमरोहा थाने में अपनी पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राजफाश कर दिया। जिसके बाद बृहस्पतिवार देर रात अमरोहा पुलिस अहार क्षेत्र में आरोपी प्रेमी के गांव पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर भूसे के बोंगे से 20 लाख रुपये भी बरामद कर लिए। साथ ही पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी दबोचा है। लेकिन, करीब दस लाख रुपये की राशि कम मिलने के कारण पुलिस टीम बरामद करने में जुटी हुई हैं। वहीं, अहार थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि अमरोहा पुलिस ने दबिश दी थी। मामला प्रेम प्रसंग में रुपयों के लेन देन का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी प्रेमी व उसके दो साथियों को साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें