फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड हत्याकांड: पुलिस को बुलाने की बात पर उतारा था मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गार्ड हत्याकांड: पुलिस को बुलाने की बात पर उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नोएडा के एसएनजी प्लाजा के गार्ड की हत्या का पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को पकड़कर राजफाश कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पुलिस को बुलाने की बात पर गार्ड की हत्या कर शव को सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के बिसलूरी बंबे के पास फेंक दिया था। जिसके संबंध में मृतक के बेटे ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी ने पुलिस ऑफिस में शुक्रवार प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 14 नवंबर को बिसलूरी बंबे के पास एक व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसकी पहचान जनपद इटावा के थाना बढ़पुरा क्षेत्र के गांव अजबपुर निवासी जयचंद के रूप में हुई थी। जयचंद के बेटे सोनू उर्फ धर्मेंद्र ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी ने इस हत्या के खुलासे के लिए सर्विलांस और स्वाट टीम को लगाया था। सर्विलांस टीम ने प्लाजा से लेकर बिसलूरी बंबे तक का बीटीएस (बेस ट्रांसमिशन सिस्टम) उठाया। करीब 12 हजार नंबरों की इस दौरान जांच पड़ताल की गई। एक-एक नंबर की गहनता से जांच हुई। इस दौरान एक नंबर लुटेरों का निकला। जिसके बाद पुलिस ने राजू पुत्र अर्जुन निवासी कस्थला जनपद मेरठ व सलमान उर्फ गुल्ला पुत्र तय्यूब निवासी गांव अटाली थाना मोहना जनपद वल्लभगढ़, मोहित पुत्र हृदय निवासी गांव असगरपुर टंकी के पास थाना एक्सप्रेस-वे जनपद गौतमबुद्धनगर और सोनू पुत्र कर्मवीर निवासी गांव रसूलपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर के नाम हत्या में सामने आए। पुलिस ने आरोपी राजू व सलमान को बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह मोहित गैंग के साथ कार लूट आदि की वारदातों को अंजाम देते हैं। मोहित बीते दिनों एक लूट की वारदात में जेल जा चुका है। गत 14 नवंबर को उन्होंने नोएडा से एक कार लूटी थी। कार एसएनजी प्लाजा के सामने आकर बंद हो गई। जिसके बाद उन्होंने कार खींचने के लिए गार्ड से रस्सी मांगी। गार्ड ने पुलिस को सूचना देने की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने गार्ड को बंधक बनाकर अपनी दूसरी कार में बैठा लिया था। साथ ही बाद में गार्ड की हत्या कर शव को सिकंदराबाद क्षेत्र में फेंक दिया। आरोपी सोनू की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही पकड़े दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दसवीं का छात्र है राजू
मेरठ के कस्थला निवासी राजू नोएडा के एसएम प्यूपिल्स एकेडमी में दसवीं क्लास में पढ़ता है। हालांकि राजू की उम्र 19 साल है। एसएसपी ने बताया कि राजू और बाकी उसके साथी असगरपुर गांव में ही आसपास किराए पर रहते हैं। वहीं से उनकी दोस्ती हुई और लूटपाट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें