फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर छात्रा का बनाया फर्जी अकाउंट, भेजे अश्लील मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर छात्रा का बनाया फर्जी अकाउंट, भेजे अश्लील मैसेज
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक छात्रा का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसके परिचितों को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। छात्रा ने मामले की जानकारी होने पर विरोध जताया तो आरोपी ने उससे अभद्रता की। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा क्षेत्र निवासी एक छात्रा नगर के ही एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। पीड़ित छात्रा के अनुसार बीते दिनों उसे पता चला कि उसके नाम से सोशल साइट फेसबुक पर एक अकाउंट बना हुआ है, जिसमें उसका कॉलेज का फोटो लगा हुआ है। छात्रा ने बताया कि उसने कभी फेसबुक पर कोई अकाउंट नहीं बनाया। फर्जी अकाउंट से उसकी सहेलियों एवं अन्य परिचितों को अश्लील मैसेज किए गए हैं। इसका पता चलने पर उसने अपनी सहेली के अकाउंट से मैसेज कर आरोपी के समक्ष विरोध जताया तो उससे अभद्रता करते हुए धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी द्वारा अभी भी फर्जी अकाउंट का संचालन किया जा रहा है। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने साइबर टीम को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें