फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोग को मात देने के लिए आगे आएंगे ‘चैंपियन’

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षय रोग को मात देने के लिए आगे आएंगे ‘चैंपियन’
विज्ञापन

बुलंदशहर। क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने में अब रोग को मात देने वाले लोगों को चैंपियन के रूप में चुना जाएगा। इसके बाद यह चैंपियन मरीजों को दवाओं के नियमित सेवन के प्रति जागरूक करेंगे। केंद्र सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग जिले के पांच लोगों की टीम बनाएगा। राज्य क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
केंद्र सरकार देश को 2025 से पहले क्षय रोग से मुक्त करना चाहती है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत क्षय रोगियों का उपचार करने के साथ उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। इससे मरीज प्रोत्साहन राशि के चक्कर में दवाओं का नियमित सेवन कर सकें। वहीं, अब केंद्र सरकार ने क्षय रोगियों को जागरूक करने के लिए एक नई योजना बनाई है। इससे क्षय रोग को मात दे चुके रोगियों को नए क्षय रोगियों को उपचार में सहयोग करने के लिए चुना जाएगा। ताकि क्षय रोगी जागरूक होकर क्षय रोग को समाप्त करने में केंद्र सरकार का सहयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए चैंपियन का चयन किया जाएगा। चैंपियन का चयन करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो अन्य क्षय रोगियों को जागरूक कर क्षय रोग को समाप्त करने में मदद करेंगे। - डॉ. एमके गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें