फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बवाल : एसआईटी जांच में 24 नाम आए सामने, जल्द होगी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बवाल : एसआईटी जांच में 24 नाम आए सामने, जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली के ऊपरकोट इलाके में करीब डेढ़ माह पूर्व हुए बवाल में एसआईटी अब एक्शन में आ गई है। उसकी जांच में अब 24 नाम और सामने आए हैं। जिनकी सूची तैयार कर ली गई है। नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 20 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुमे की
नमाज के बाद लोग ऊपरकोट मोहल्ले में सड़कों पर आ गए थे। पहले वह जमीन पर बैठकर धरना देने लगे। जब वह ज्ञापन देने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में जाने लगे तो पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया था। जिसके बाद पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी गई थी। देखते ही देखते प्रदर्शन ने बवाल का रूप ले लिया था। जिसमें देहात कोतवाली पुलिस की जीप समेत दो वाहन फूंक दिए गए थे। साथ ही वायरलैस तोड़ दिए थे। करीब डेढ़ घंटे तक उपद्रवियों ने गोलीबारी की थी। जिसमें तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। जिसमें कुल 22 नामजद और 700-800 अज्ञात आरोपी थे। जिसकी जांच एसआइटी कर रही है। मामले में पुलिस केवल दो नामजद समेत कुल 12 आरोपियों को ही सलाखों के पीछे भेज सकी थी। वहीं, अब एसआइटी की जांच में 24 नाम और सामने आए हैं। एसआइटी ने नामों की सूची शहर कोतवाली पुलिस को भेज दी है। ताकि उनकी गिरफ्तारी की जा सके। उधर, जिन लोगों को तीन मुकदमों में नामजद कराया गया था। उनमें कई नाम गलत सामने आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी की जांच में फिलहाल मुसीर जहूजा निवासी बीसा कालोनी, राशिद कुरैशी निवासी रुकनसराय, मोहम्मद गनी निवासी बजरिया, उस्मान गनी पुत्र जफरू पहलवान निवासी टंटान, अस्लम उर्फ अब्दुला पुत्र इस्लाम, शाहनवाज पुत्र लमचू, मोटा पुत्र सरफराज निवासीगण नरसलघाट, दानिश उर्फ नामे पुत्र फाजुल निवासी बजरिया, रहीफुल हसन पुत्र फैजुल निवासी कसाईवाड़ा, हसमूदीन साबू निवासी मामन चौकी, दानिश पुत्र यामीन निवासी रुकनसराय, फरीद पुत्र मोबीन, फरीद कुरैशी पुत्र चव्वा, चव्वनी उर्फ फिरोज पुत्र चव्वा सैद, जुब्बी उर्फ जुबैर पुत्र जैद पहलवान, हाजी अनवर, समीर पुत्र सगीर निवासीगण मनिहारों वाला कुआं, शादाब पुत्र रफीक निवासी पीर वाली गली, उजैफ पुत्र आबिद निवासी मोहल्ला शेखान, मुस्तफा उर्फ मुस्तकीम अल्वी निवासी अलीमुदीन वालों की टैंट की दुकान पर नौकरी करता है, राशिद कोगड़ा निवासी इमामबाड़ा, बाबू कुरैशी निवासी सरायधारी, नदीम पुत्र हकीम निवासी रुकनसराय के नाम प्रकाश में आए है।
विज्ञापन

24 अन्य नाम जांच के आधार पर प्रकाश में आए हैं। जिनकी सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
- राघवेंद्र मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें