फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर में तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बुलंदशहर में तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। साथ ही पुलिस की लापरवाही व मिलीभगत से खुलेआम घूम रहे आरोपी उसे अब हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने अब एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गत 23 जनवरी को वह अपने ससुराल में ही मौजूद थी। देर रात करीब साढ़े बारह बजे वह अपने कमरे से बाहर वाशरूम जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान बाहर पहले से ही घात लगाए बैठे गांव निवासी एक व्यक्ति व उसके अज्ञात साथी ने उसे वहां दबोच लिया। साथ ही अज्ञात आरोपी ने पीड़िता की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और हत्या की धमकी दी। इस दौरान गांव निवासी आरोपी व्यक्ति ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर अन्य परिजन आए तो आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी अब खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़िता को शिकायत करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए गुलावठी पुलिस को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें