फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी और कर्मी होने के बाद भी महिला अस्पताल में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी और कर्मी होने के बाद भी महिला अस्पताल में चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी प्रतिदिन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन मामले में चुप्पी साधे बैठा है और पीड़ित से पुलिस की शरण लेने की बात कहकर टाल रहा है। जबकि, अस्पताल में एक गेट होने के साथ सीसीटीवी और सुरक्षा कर्मी तैनात है।
जिला अस्पताल परिसर के मेटरनिटी विंग में जिला महिला अस्पताल संचालित हो रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अस्पताल परिसर में एक मुख्य द्वार होने के साथ 14 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और वहीं 10 से अधिक सुरक्षाकर्मी भी तैनात है। इसके बाद भी अस्पताल परिसर में आने वाले मरीज सुरक्षित नहीं है। कई बार अस्पताल परिसर का सामान चोरी हो चुका है तो वहीं, प्रतिदिन किसी ना किसी महिला का पर्स या बैग चोरी होने का मामला सामने आ रहा है। जिसकी अस्पताल प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शुक्रवार को नगर के टांडा निवासी एक महिला का बैग काटकर किसी ने नगदी से भरा पर्स चोरी कर लिया। जो सीसीटीवी में दिखवाने के लिए महिला को पुलिस से शिकायत करने की बात कही गई।
विज्ञापन

अस्पताल के कर्मी या किसी की मिलीभगत तो नहीं
अस्पताल प्रशासन द्वारा कार्रवाई से इंकार करना कही ऐसा तो नहीं कि चोरी अस्पताल के कर्मी द्वारा की जा रही है या किसी की मिलीभगत से यह सब हो रहा है। क्योंकि लगातार मामले सामने आने के बाद भी अस्पताल प्रशासन द्वारा कार्रवाई ना करना इस ओर इशारा कर रहा है।
मामला संज्ञान में है, पीड़ित को पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई के लिए कहा जाता है। कार्रवाई करने का अधिकार पुलिस का है। - डॉ. बीना, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है। यदि चोरी की घटनाएं बढ़ रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही लापरवाही सुरक्षा कर्मियों पर भी कार्रवाई के लिए चेतावनी दी जाएगी। - डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें