फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटी कार
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली के भूड़ चौराहे के निकट बुधवार देर रात दो बदमाशों ने एक गाड़ी में लिफ्ट ली और दादरी थाना क्षेत्र में पहुंचकर चालक को बंधक बनाकर गाड़ी को लूट लिया। पीड़ित चालक ने दादरी थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर एक खेत में डाल दिया था।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर बाईपास पर स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी अफसाना ने बताया कि उसने हाल ही में एक गाड़ी खरीदी थी। इस गाड़ी में माल लाने व ले जाने के अलावा सवारियों को बैठाकर ले जाता था। इस गाड़ी को आवास विकास कॉलोनी निवासी अजय कुमार चलाता था। बुधवार देर रात भूड़ चौराहे पर अजय गाड़ी लेकर खड़ा हुआ था। उसी समय दो युवक आए और उन्होंने दादरी तक चलने की बात कही। गाड़ी बुक कर ली गई और दोनों युवक गाड़ी में बैठ गए। टोल टैक्स पार करने के करीब सात किलोमीटर के बाद बदमाशों ने अजय को बंधक बना लिया और उसकी गाड़ी लूट कर ले गए। इसके बाद अजय किसी तरह से बंधन मुक्त हुआ और उसने 112 नंबर को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। अजय का कहना है कि दादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, मामले में अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें