फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास को बंद के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास को बंद के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। अंडरपास को बंद करने के विरोध में भाकियू भानु गुट ने हात्माबाद में धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि रेलवे अंडरपास बंद होने से किसानों को परेशानी का सामना करना होगा। इस अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी पूर्व में ही भाकियू भानू ने दे दी थी। हात्माबाद स्थित रेलवे अंडरपास काफी पुराना है। अब रेलवे ट्रैक पर काम चलने के कारण अंडरपास बंद किया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना होगा। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने बृहस्पतिवार से किसानों के साथ हात्माबाद रेलवे क्रासिंग पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है। भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र सिंह क्रियावली ने कहा कि इस अंडरपास से ग्रामीण श्मशान घाट व कब्रिस्तान तक जाते हैं। अंडरपास बंद होने से वहां जाने की समस्या खड़ी हो जाएगी। वहीं, ग्रामीणों के खेत भी अंडरपास से होकर जाने में आराम रहता है। अगर अंडरपास बंद हो जाएगा तो काफी दिक्कतों का सामना किसानों को करना होगा। उन्होंने रेलवे से मांग की है कि अंडरपास बनाया जाए और पानी की निकासी करी समस्या का भी समाधान किया जाए। चेतावनी दी कि जब तक किसानों की मांग नहीं मानी जाएगी तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा कि अंडरपास बंद होने से ग्रामीणों का आवागमन बंद हो जाएगा। वहीं, उन्होंने दूसरे अंडरपास बनाने की भी मांग रेलवे विभाग से की है। धरने की अध्यक्षता हात्माबाद निवासी मसूद अली ने और संचालन अरशद प्रधान ने किया। अन्य पदाधिकारियों ने भी अपना विरोध जताया। इस अवसर पर लाल चंद्र शर्मा, महेश कुमार, वीरपाल, आसमोहम्मद, छत्रपाल सिंह, यामीन आदि दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें