फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं को देना ही होगा सुमंगला योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्याओं को देना ही होगा सुमंगला योजना का लाभ
विज्ञापन

बुलंदशहर। कन्या सुमंगला योजना में शासन ने जनसंख्या के अनुपात के अनुसार जिला प्रोबेशन को कन्या सुमंगला योजना की पात्र बेटियों को चिन्हित करने और रिपोर्ट भेजने की गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और जिला प्रोबेशन को जिले की 34 हजार बेटियों को चिन्हित कर इनका डाटा पॉर्टल पर अपलोड करना होगा।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लागू होने के चार माह बाद शासन ने विभागों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला प्रोबेशन, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग ने चार माह में केवल नौ हजार 453 बेटियों का डाटा अपलोड कर अपना पल्ला झाड़ लिया था। जिले की जनसंख्या के आधार पर यह डाटा काफी कम है। अब शासन ने तीनों विभागों को 34 हजार बेटियों को चिन्हित कर डाटा एकत्र करने का लक्ष्य दिया है। समाज कल्याण और प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि समस्त एसडीएम, चिकित्सा विभाग, डीआइओएस, ग्राम प्रधान और बीडीओ को शासन के आदेश भेज दिए हैं। इसके साथ ही पत्र भेजकर कन्याओं को दोबारा चिन्हित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि एक फरवरी से कन्याओं का डाटा एकत्र करने के लिए फिर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागेंद्रपाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी - शासन ने 34 हजार बेटियों का डाटा मांगा है। अभी तक करीब 10 हजार कन्याओं का डाटा एकत्र हुआ है। जल्द ही जिले भर में बेटियों को चिन्हित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें