फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम डिबाई पर लगाया झूठे मामले में फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम डिबाई पर लगाया झूठे मामले में फंसाने का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने एसडीएम डिबाई पर पैगंबरपुर के प्रधान को झूठे मामले में फंसाने की आशंका जताई है। संगठन के लोगों ने डीएम से मुलाकात कर मामले में जांच कराने की मांग की है। वहीं, डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि पैगंबरपुर के प्रधान के खिलाफ शिकायत पर बार-बार जांच कराई जा रही है। इससे उसकी सामाजिक व मानसिक हानि हो रही है। आरोप लगाया कि एसडीएम डिबाई ने पीड़ित के खिलाफ डिबाई में एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें एफआर तक लग गई है। इसके बाद भी उसे बार बार झूठा फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। संबठन का अरोप है कि एसडीएम डिबाई पीड़ित प्रधान गजेंद्र शर्मा को किसी अन्य मुकदमें में फंसाकर जेल भेजने की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं, डीएम रविंद्र कुमार ने मामले की जांच एडीएम प्रशासन को सौंप दिया है। एडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें