फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए नवविवाहिता की चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए नवविवाहिता की चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या
विज्ञापन

ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर में शादी के करीब दो माह बाद नवविवाहिता की ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर निवासी ओमप्रकाश पुत्र केहरी सिंह ने ककोड़ थाने पर तहरीर देकर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, उन्होंने बताया कि पुत्री मंजू की शादी करीब दो माह पूर्व 23 नवंबर 2019 को ककोड़ के गांव इनायतपुर निवासी युवक ऊधम सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह के साथ की थी। आरोपी पति व अन्य ससुरालीजन प्रतिदिन पीड़िता से दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी ससुरालीजन अपनी मांगो पर डटे हुए थे। आरोप है कि 28 जनवरी 2020 को आरोपी ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री के गले में चुन्नी का फंदा डालकर हत्या कर दी। यह जानकारी पीड़ित पिता को गांव के प्रधान ने फोन पर दी थी। आरोपी ससुरालीजन वारदात के बाद से फरार हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी पति ऊधम सिंह, ससुर धर्मवीर सिंह, सास भगवती, जेेठ राजकुमार व पवन और देवर अवधेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी - मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। फिलहाल तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें