फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर में बंदरों के हमले में छत से गिरी वृद्धा, मौत

विज्ञापन
कचहरी परिसर में खड़ी कार पर बैठे बंदर। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
यूपी के बुलंदशहर में बंदरों के हमले में छत से गिरी वृद्धा, मौत
विज्ञापन

अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अनिवास में बुधवार सुबह छत पर कपड़े सुखा रहीं बुजुर्ग महिला पर बंदरो ने हमला बोल दिया। इस दौरान वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के गांव अनीवास में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर की छत पर कपड़ा सुखा रही वृद्धा हरिशा (68) पत्नी भरत सिंह पर बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान हरीशा छत से घर के आंगन में लगे नल पर गिर गईं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिये अनूपशहर सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले में पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पास्टमार्टम को भिजवाया है। उधर क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते प्रकोप से लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। अब तक आधा दर्जन लोगों की बंदरों के हमले में मौत हो चुकी है तथा प्रशासन की ओर बंदरों से मुक्ति दिलाये जाने के लिये कोई प्रभावी कारवाई अभी तक धरातल पर अमल में नहीं लायी गयी है। इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों के हमले में मृत महिला के परिजनों को नियमानुसार शासन द्वारा अनुमन्य मदद दिलायी जायेगी। नगर पालिका और वन विभाग को बंदरों की समस्या के निराकरण के लिये कारवाई को कहा गया है। - पदम सिंह, एसडीएम अनूपशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें