फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में ताले तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घरों में ताले तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

गुलावठी। गुलावठी थाना क्षेत्र के ग्राम कुरली एवं देवली के तीन घरों में सोमवार की रात्रि में ताले तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर लिए। पुलिस ने घटनास्थलों का मौका मुआयना किया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम कुरली में ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह के घर के मुख्य द्वार एवं सेफ का ताला तोड़कर बदमाशों ने करीब पांच लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात, 5500 रुपये नकद एवं एलईडी चोरी कर लिया। ओमवीर सिंह के बताया कि वह परिवार सहित राजस्थान बालाजी के दर्शन के लिए गए हुए थे। वहीं पर उन्हें गांव से फोन पहुंचा कि घर के ताले टूटे पड़े है तथा घर में चोरी हो गई है। मंगलवार को लौटकर उन्हाेंने थाने में तहरीर दी। वहीं ग्राम कुरली निवासी किसान देवेंद्र सिंह के घर के भी ताले तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात व 10 हजार 700 रुपये नगद चोरी कर लिए। देवेंद्र सिंह परिवार के साथ गाजियाबाद अपने बेटी का जन्मदिन मनाने गया था। उधर, ग्राम देवली में मौहम्मद हनीफ पुत्र मौहम्मद करीम, जोकि सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हैं, के घर के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। वह पत्नी के साथ दिल्ली गए हुए थे। पुलिस ने तीनों घटना स्थलों का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें