फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके नंदोई ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की थी। पीड़िता के विरोध करने व ससुरालियों से शिकायत करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

नगर के ऊपरकोट क्षेत्र निवासी विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसका निकाह अलीगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवक से हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था, लेकिन आरोपी ससुरालिए बाइक एवं नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं करने पर आरोपी उसका उत्पीड़न कर रहे थे। बीते दिनों पीड़िता अपने ससुराल में ही थी। इस दौरान उसका नंदोई उसके कमरे में घुस आया। नंदोई ने पीड़िता के साथ अभद्रता कर दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। इसकी शिकायत पीड़िता ने अन्य ससुरालियों से की थी, जिस पर आरोपी पति व अन्य ससुरालियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही पति ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें