एसएसपी को किया जाएगा सम्मानित, मिलेगा सिल्वर मेडल
बुलंदशहर। गणतंत्र दिवस के मौके पर एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रशंसा चिन्ह के अलावा सिल्वर मेडल से भी नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें बेहतर और ईमानदारी से कार्य करने का मिल रहा है।
प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह के कार्यालय से बृहस्पतिवार को एक सूची जारी की गई है। जिसमें प्रदेश के 368 पुलिस अफसरों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रशंसा पत्र के अलावा सिल्वर मेडल भी दिया जाएगा। सूची में बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह का भी नाम भी शामिल है। जिसके बाद एसएसपी के पास बधाईयों का तांता लग गया। एसएसपी अपने कार्यकाल में वह 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर चुके हैं। वहीं, कई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा चुके हैं।