फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनोइंग खिलाड़ी समेत दो खिलाड़ियों को आज सीएम करेंगे सम्मानित

विज्ञापन
केनोइंग खिलाड़ी शांतिशरूप। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
कैनोइंग खिलाड़ी समेत दो खिलाड़ियों को आज सीएम करेंगे सम्मानित
विज्ञापन

चेतन शर्मा
बुलंदशहर। लखनऊ में 12 से 16 जनवरी तक 23वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। युवा महोत्सव में सम्मानित करने के लिए जनपद समेत मंडल के 12 खिलाड़ियों को चुना गया हैं। सम्मान समारोह में जिले के कैनोइंग खिलाड़ी समेत एक अन्य खिलाड़ी को आज लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
लखनऊ में 12 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव देशभर से युवाओं के साथ राष्ट्रीय एकता, भ्रातृत्व भाव एवं अखंडता की भावना के विकास के लिए आयोजित होगा। लखनऊ में होने वाले 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रदेश के सभी जनपदों से दो-दो यूथ आईकॉन का नाम भेजने के लिए गत माह महानिदेशक द्वारा पत्र भेजकर जिलाधिकारी को आदेश दिए गए थे। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग द्वारा कैनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप और बॉडी बिल्डर अमित चौधरी को चुना गया। जिले के इन दोनों युवा खिलाड़ियों को विशेष उपलब्धि हासिल कर जनपद का नाम रोशन करने पर चयन किया गया। शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव कैराना निवासी कैनोइंग खिलाड़ी/सूबेदार शांति स्वरुप ने बताया कि वह कैनोइंग में नेशनल स्तर पर 39 गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में आठ बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उम्दा प्रदर्शन करने पर नायब सूबेदार के पद पर सेना में तैनाती मिली थी। वर्तमान में वह सूबेदार के पद पर देश सेवा के साथ खेलकूद में जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही समय-समय पर जिले के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। इससे अब तक कई खिलाड़ी नेशनल स्तर पर उम्दा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के दो खिलाड़ियों को युवा महोत्सव में शामिल होने का मौका मिला है। युवा सम्मेलन में न केवल प्रतिभाग करेंगे, बल्कि युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत पर अपने विचार भी रखेंगे। - आशुतोष अग्निहोत्री, उपक्रीड़ा अधिकारी बुलंदशहर

बॉडीबिल्डर अमित चौधरी।- फोटो : BULANDSHAHR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें