फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : ‘संगत’ के लिए नहीं मिली जगह तो सिख समुदाय ने कलक्ट्रेट में किया आयोजन

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर शब्द र्कीतन करती सिख समाज की महिलाएं। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
यूपी : ‘संगत’ के लिए नहीं मिली जगह तो सिख समुदाय ने कलक्ट्रेट में किया आयोजन
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिख समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को जिला प्रशासन से नाराज एक पक्ष के लोगों ने कलक्ट्रेट में ही ‘संगत’ लगा ली। महिलाओं और पुरुषों ने डीएम कार्यालय के बाहर ही शबद कीर्तन करना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि नगर कीर्तन के लिए उन्होंने 20 दिसंबर को अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति में दूसरे पक्ष को भी शामिल कर लिया।
शनिवार को अवकाश होने के बाद भी कलक्ट्रेट का माहौल बदल गया। वहां पर सिख समुदाय से एक पक्ष के लोग पहुंचे और दरी बिछाकर बैठ गए। इतने में समुदाय की महिलाएं भी ढोलक और मंजीरे लेकर पहुंच गई। वहां शबद कीर्तन होने लगा। समुदाय के दलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने उनके साथ धोखा किया है। हमने रविवार को होने वाले नगर कीर्तन के लिए 20 दिसंबर को अनुमति मांगी थी। लेकिन हमें अनुमति शुक्रवार तक नहीं दी गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने दस जनवरी को अनुमति मांगी और प्रशासन ने उसे एक दिन में ही अनुमति दे दी। आरोप लगाया कि नगर कीर्तन की अनुमति दी भी तो दोनों को संयुक्त रूप से दे दी है। इसको लेकर घंटों कलक्ट्रेट में भक्तिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन होता रहा। ऐसा लग रहा था कि पूरी संगत ही लगा दी गई हो। दलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि हमारे लोग परंपरागत रूप से कई सालों से नगर कीर्तन करने आ रहे हैं। इसलिए अनुमति भी उन्हें ही दी जाए। बताया कि हमने अनुमति के लिए सभी संबंधित विभागों से एनओसी ले ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग अनुमति लेने के लिए आए थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई है। अनुमति सिर्फ उन्हीं पक्ष को दी है जो पहले से ही नगर कीर्तन कराता रहा है। - राघवेंद्र मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें