फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में सार्वजनिक स्थानों पर बनेंगे शहीद द्वार

विज्ञापन
-जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक लेते अध्यक्ष ओमवीर सिंह। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बुलंदशहर में सार्वजनिक स्थानों पर बनेंगे शहीद द्वार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शहीद और महापुरुषों के नाम से द्वार बनाने समेत 17 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। बैठक में जिला योजना 2020-21 के लिए जिला पंचायत सदस्यों से एक सप्ताह में प्रस्ताव मांगे गए हैं। साथ ही जिला पंचायत की कार्ययोजना के लिए प्रस्ताव मांगे जाने की स्वीकृति के प्रस्ताव को सदन ने स्वीकृति प्रदान की है। वहीं, सदस्यों ने पीडब्ल्यूडी से ईंटों के रेट रिवाइज करने को कहा है। उधर, बैठक में अनुपस्थित बीएसए समेत अन्य अधिकारियों की शासन को शिकायत भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह की अध्यक्षता और अपर मुख्य अधिकारी वीएस पांडेय के संचालन में बंोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सबसे पहले 23 नवंबर को आयोजित बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। इसके लिए जिला योजना 2021 के लिए तैयार हो रही जिला योजना के लिए जिला पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव एक सप्ताह में मांगे जाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा ने कहा कि पिछले चार-पांच वर्षों से जिला योजना के लिए सदस्यों से प्रस्ताव मांगे जाते हैं, लेकिन जिला पंचायत सदस्यों के किसी प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिलती है। उन्होंने मांग की है कि जिला पंचायत सदस्य जो प्रस्ताव दें उन पर काम होना चाहिए। बैठक में गड्ढा मुक्ति के लिए मार्गों की मरम्मत किए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सदस्यों ने केवल जिला पंचायत की सड़कों को ही गड्ढा मुक्त कर मरम्मत कराए जाने पर अपनी सहमति प्रदान की। निर्माण कार्यों के एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा हुई। वर्तमान समय में भट्ठे नहीं चल रहे हैं और खड़ंजों के लिए चटका ईंटों की उपलब्धता नहीं हैं। अव्वल ईंटों के लिए पीडब्ल्यूडी से रिवाइज रेट मांगे गए। जिस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि इसको लेकर क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा। लगभग एक सप्ताह में रेट रिवाइज कर जिला पंचायत को अवगत करा दिया जाएगा। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रस्तावों को भी सदन ने अपनी स्वीकृति प्रदान की। जिला पंचायत सदस्यों द्वारा बैठक में मॉल के बाहर लगी दुकानों को खाली कराने की बात उठाई गई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह ने बैठक संपन्न होने की घोषणा की। इस अवसर पर स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र यादव, सदस्य अलका शर्मा, रेणु चौधरी, पिंटू प्रधान समेत करीब सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिपं बोर्ड बैठक में सभी 17 प्रस्ताव पास हो गए हैं। अब जल्द ही इनपर कार्य किया जाएगा। बैठक शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई।
- वीएस पाण्डेय, अपर मुख्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें