फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
Greater Manchesyet Police launch new posters as part of Rape Awareness Week. Corporate and Media Imaging Corporate Communications Branch Greater Manchester Police 0161 856 2777 Picture Desk 0161 856 2279 - फोटो : Chris Oldham
विज्ञापन
झांसा देकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसे दिल्ली भेज दिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी गत सात जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसके बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं, अब पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी को सात जनवरी को उसके गांव निवासी युवक मनोज के फोन से कॉल कर आरोपी निक्की ने बुलाया था। जिसके बाद आरोपी निक्की, मनोज व राजा ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोप है कि वारदात के बाद एक आरोपी किशोरी को लेकर दिल्ली चला गया था। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर तीन नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को बरामद कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें