फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर का बड़ा बयान : अपना हित साध रहा विपक्ष

विज्ञापन
बुलंदशहर। मोतीबाग में आयोजित नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत सभा में मुख्यअतिथि पूर्व केंद्रीय ? - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
सीएए पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर का बड़ा बयान : अपना हित साध रहा विपक्ष
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के मोतीबाग मैदान पर शुक्रवार को सीएए के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनजागरण अभियान के तहत सभा और रैली का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जतकर निशाना साधते हुए कहा कि इस अधिनियम पर विपक्ष लोगों को बरगलाकर अपना हित साधने की कोशिश कर रहा है। यह कानून भारतीय नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि बाहर सक आने वाले शरणार्थियों के लिए है। सभा के बाद रैली नगर के विभिन्न इलाकों से गुजरकर कालाआम चौराहे पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा की सीएए को लेकर जनजागरूकता सभा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर रहे। राज्यवर्धन राठौर ने सभा में कहा कि यह कानून तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंग्लादेश से आए हिंदू, सिख, ईसाइ, पारसी आदि धर्म के लोगों को नागरिकता दे रहा है। इसमें किसी का कोई नुकसान नहीं होगा। खासतौर पर मुस्लिम समाज जो हमेशा से भारत में रहते आए है उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 साल से कांग्रेस की सरकार ने क्या किया। अनुच्छेद 370 हटने में सिर्फ 48 घंटे लगे, लेकिन कांग्रेस ने इसे सालों से लटका रखा था। वहीं, संवेधानिक और कानून के रास्ते पर चलकर भाजपा ने राम मंदिर बनने का रास्ता साफ कर दिया। उन्होंने पाक और बंाग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर कहा कि आजादी के समय पाकिस्तान में 23 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक थे, लेकिन आज उनकी आबादी घटकर 3 प्रतिशत हो गई है। वहीं, बांग्लादेश में सन 1971 में हिंदू आबादी 24 प्रतिशत थी, लेकिन आज घटकर 8 प्रतिशत हो गई है। सभा के शुरू में जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने मुख्य अतिथि को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद भाजपा नेता लक्ष्मीराज सिंह ने उनको माला पहनाकर स्वागत किया। सभा में प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल शर्मा, विधायक संजय शर्मा, विधायक अनिता लोधी, विधायक विमला सोलंकी, विधायक विजेंद्र सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। इसके बाद नगर में सीएए को लेकर जनजागरूकता रैली हुई। रैली मोतीबाग से होती हुई, डिप्टीगंज, गांधी चौक, सर्राफा बाजार, चौक बाजार, अंसारी रोड, अस्पताल रोड होते हुए कालाआम चौराहे पर समाप्त हुई। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया और संचालन संजय गुर्जर और जेपी शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा, संतोष वाल्मीकि, सना हैदर, मंजू वाल्मीकि, अखिल कुमार, गौरव मित्तल, कुलदीप चौधरी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें