फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर में प्रदूषण जांच के खेल पर कसा शिकंजा, 11 केंद्र बंद

विज्ञापन
प्रदूषण जांच केंद्र का सांकेतिक फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
यूपी के बुलंदशहर में प्रदूषण जांच के खेल पर कसा शिकंजा, 11 केंद्र बंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। संभागीय परिवहन की ऑनलाइन प्रक्रिया किए जाने के बाद भी 11 केंद्र संचालकों द्वारा केंद्र को ऑनलाइन नहीं किया गया। गत माह पूर्व एआरटीओ प्रशासन द्वारा निरीक्षण करने के दौरान केंद्र संचालित मिलने पर संबंधित को नोटिस जारी किया गया। जो अभी तक ऑनलाइन न होने पर संबंधित केंद्रों को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही सभी कार्य में ऑनलाइन प्रदूषण लागू करने की बात कही है।
गत वर्ष पूर्व जिले में वाहनों का प्रदूषण मापने के लिए करीब 52 केंद्र संचालित हो रहे थे, जो मैनुअल संचालित हो रहे थे। जिसकी रिपोर्ट संभागीय परिवहन द्वारा शासन को भेजी गई। जिसके बाद शासन ने प्रदूषण मापने वाले केंद्र को ऑनलाइन कर दिया। जिले में ऑनलाइन वायु प्रदूषण केंद्र बनाने के लिए 52 में से 41 केंद्र संचालकों द्वारा ही आवेदन किया गया। जिन्हें शासन स्तर से ऑनलाइन करते हुए यूजर आईडी भी जेनरेट करके दे दी गई। जानकारी के अनुसार 52 में से 11 प्रदूषण केंद्र संचालकों ने अपना केंद्र ऑनलाइन नहीं कराया और केंद्र का संचालन जारी रखा। जिन्हें एआरटीओ प्रशासन द्वारा निरीक्षण करने के दौरान बंद करा दिया गया। साथ ही ऑनलाइन की प्रक्रिया के लिए समय दे दिया गया। तय समय के अंदर संचालकों द्वारा केंद्रों को ऑनलाइन न करवाने पर 11 केंद्रों की आईडी निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन वायु प्रदूषण प्रमाणपत्र न देने पर 11 प्रदूषण केंद्रों के लाइसेंस निरस्त कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई हैं। साथ ही एक केंद्र संचालक को नोटिस जारी किया गया है। संबंधित ऑनलाइन प्रमाणपत्र के लिए आवेदन नहीं करता है तो वह भी निरस्त कर दिया जाएगा। वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र अब ऑनलाइन ही मान्य होंगे, मैनुअल मान्य नहीं होंगे। - मोहम्मद कय्यूम, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें