फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी में पुराने वाहनों पर भी लगेंगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अब यूपी में पुराने वाहनों पर भी लगेंगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब नए वाहनों के साथ पुराने वाहनों पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएगी। पुराना वाहन जिस कंपनी का होगा उसी कंपनी द्वारा संबंधित वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएगी। इसके लिए परिवहन आयुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं।
शासन ने गत वर्ष 2019 में नये वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश दिए थे, जिससे नंबर प्लेट पर संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा जारी किए गए नंबर के अलावा कुछ भी नहीं लिखा जा सके। साथ ही नंबर प्लेट पर लिखे जाने वाले नंबर का साइज भी निर्धारित किया गया। जिस कंपनी का वाहन है उस कंपनी के द्वारा नंबर प्लेट बनवा कर वाहनों पर लगाया जा रहा है। शासन द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगने के निर्णय से नंबर प्लेट पर नाम, पदनाम व विभाग का नाम आदि लिखने के मामलों में कमी आने लगी है। अब शासन ने पुराने वाहनों पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की योजना बनाने का निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के बाद से वाहन चोरी के मामलों में कमी आएगी। अफसरों का कहना है कि पुराने वाहनों की नंबर प्लेट पर आसानी से नंबरों में परिवर्तन और प्लेट की बदली हो जाती थी। लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के बाद से उसे बदलना आसान नहीं होगा। इससे वाहन चोरी के मामले भी कम होंगे।
विज्ञापन

पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के संबंध में परिवहन आयुक्त का आदेश मिल चुका है। जिसे संबंधित वाहन डीलर को अवगत कराया जा रहा है। पुराने वाहन स्वामी को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- मोहम्मद कय्यूम, संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें