फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बवाल: 16 दिन बाद भी चस्पा नहीं हुए पोस्टर

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी बवाल: 16 दिन बाद भी चस्पा नहीं हुए पोस्टर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में ऊपरकोट पर गत 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल हुआ था। मामले में अभी तक पुलिस की जांच केवल चार कदम पर ही चलकर थमी हुई नजर आ रही है। हालांकि, अधिकारी मामले में जल्द ही सभी आरोपियों के फोटो चौराहों पर लगाने का दंभ भर रहे हैें।
विज्ञापन

बता दें कि गत 20 दिसंबर को नगर के ऊपरकोट क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जमकर बवाल हुआ था। बवालियों ने पुलिस वाहन समेत दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। मामले में पुलिस की ओर से 21 नामजद और 700-800 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में तीन एफआईआर दर्ज कराई गई। इसमें से दो नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा पुलिस द्वारा अन्य कुछ आरोपियों को चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ सबूत जुटाने की कार्रवाई चल रही है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही चिन्हित आरोपियों के फोटो चौराहों पर बैनर के माध्यम से प्रदर्शित किए जाएंगे और उन पर इनाम घोषित करने की भी कार्रवाई होगी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। बवाल करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें