फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दबंगो ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
युवती के साथ दबंगो ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

बुलंदशहर। चोला चौकी क्षेत्र के गांव सबदलपुर में शनिवार शाम एक युवती को गांव के ही दबंगो ने घर से खींचकर सरेआम लाठियों से पीटा। इस दौरान कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो भी बना लिया, लेकिन युवती की किसी ने जान नहीं बचाई। वही वीडिया अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने पिटाई करने वाले चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली की चोला चौकी क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी इरफान ने बताया कि मोहल्ले का ही दानिश उसकी पुत्री को फोन करता था, जिसका वह विरोध करती थी। जब नहीं माना तो युवती के पिता ने देहात कोतवाली में आरोपी दानिश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसी बात से आरोपी पीड़ित से रंजिश रखने लगा। इरफान ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दानिश और उसके साथी कासिफ, आतिफ, साकिब शनिवार शाम उनके घर में घुस आए और मुकदमे में फैसला करने की बात करने लगे। इरफान ने इससे इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने इरफान की बेटी को घर से खींच लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती के पिता इरफान ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले थे। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार ने बताया कि इरफान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें