फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर पहरा, हजारों पुलिसकर्मी रहे मुस्तैद

विज्ञापन
गुलावठी की जामा मस्जिद के निकट तैनात पुलिस बल। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर पहरा, हजारों पुलिसकर्मी रहे मुस्तैद
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में गत 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन ने बवाल का रूप ले लिया था। जिसके बाद जनपद पुलिस ने शुक्रवार को जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था को नमाज के लिए चाक चौबंद किया गया था। इस दौरान हजारों पुलिसकर्मी समेत पीएसी की एक कं पनी भी तैनात रही।
विज्ञापन

बता दें कि गत 20 दिसंबर को नगर के ऊपरकोट इलाके में नमाज के बाद समुदाय विशेष के हजारों लोग एकत्रित हुए थे। यह लोग नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अपना प्रदर्शन कर रहे थे। इनमें से हजारों की संख्या में लोग कालाआम चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे थे। इसी दौरान दोपहर करीब पौने तीन बजे कुछ उपद्रवियों ने ऊपरकोट इलाके में पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। साथ ही देहात कोतवाल की गाड़ी समेत एक स्कूटी को भी फूंक डाला था। इसके अलावा क्षेत्र में खड़ी दर्जनों गाड़ियों में भी तोड़ फोड़ की गई थी। इसके बाद से पुलिस प्रशासन की रणनीति पर सवाल भी उठे थे। वहीं, इसके बाद 27 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद फिर से कोई बवाल उत्पन्न न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर पहले से ही कस ली थी। जनपद भर में कुल 1600 कांस्टेबल, 415 हेड कांस्टेबल, 278 सब इंस्पेक्टर, 50 इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई थी। जबकि, नगर क्षेत्र में करीब 180 कांस्टेबल, 40 दारोगा व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। इसके अलावा सुबह से ही डीएम-एसएसपी, एसपी सिटी-एडीएम समेत अन्य लोग भी दिनभर गश्त करते रहे। वहीं, अधिकारी क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और प्रबुद्धजनाें के संपर्क में रहे।
विज्ञापन

जनपद भर में पुलिस फोर्स मुस्तैद रही, पूरे जनपद में शांति व्यवस्था रही। कहीं किसी भी स्थान से किसी घटना की सूचना नहीं आई। - संतोष सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें