फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर छपते ही सुबह तक ही डाल दी सड़क पर गिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर छपते ही सुबह तक ही डाल दी सड़क पर गिट्टी
विज्ञापन

बुलंदशहर। अमर उजाला में बुधवार को कचहरी रोड के जीर्णोद्धार की खबर छपते ही जल निगम सक्रिय हो गया। दिन निकलते ही रोड पर गिट्टी डालकर रोलर चलवा दिया। रोलर की वजह से सड़क को लेबिल में कर दिया गया। दो दिन बाद सड़क बनने का दावा जल निगम कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके चलते नगर की विभिन्न सड़कें खुदी हुई है। जिसपर लोगों का चलना तक मुहाल हो गया है। इसमें से रोडवेज अड्डा से फ्लाई ओवर तक की सड़क और कचहरी रोड स्थित शनिमंदिर वाली रोड की हालत खस्ताहाल है। कचहरी रोड पर तो बदहाल सड़क पर आए दिन दुघर्टनाएं होती रहती है। मिट्टी गीली होने के कारण वाहन धंस जाते थे, जो काफी देर बाद ही बाहर निकल पाते थे। मंगलवार को जल निगम के एक्सईएन एसके शर्मा ने जल्द ही दोनों रोड को सहीं करवाने की बात की थी। बुधवार को अमर उजाला ने कचहरी रोड और रोडवेज अड्डा रोड की बदहाल सड़क की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसको देखकर जल निगम ने बुधवार की सुबह ही कचहरी रोड पर गिट्टी डालकर रोलर से लेबिल बनवा दिया। ठेकेदार के अनुसार एक दो दिन में गिट्टी अपनी जगह बना लेगी और तुरंत ही सड़क बनवा दी जाएगी। बताया कि कचहरी रोड की सड़क एक ही दिन में बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर गिट्टी डाल दी गई है। रोलर के जरिए गिट्टी को लेबल में कर दिया है। जल्द से जल्द सड़क का जीर्णोद्धार कर दिया जाएगा।
एसके शर्मा, एक्सईएन जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें