फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर बदल रहे कैंटर चालक को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टायर बदल रहे कैंटर चालक को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र में लखावटी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के निकट शुक्रवार देर शाम कैंटर का टायर बदल रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के थाना अतरौली क्षेत्र के गांव कालगढ़ी निवासी भूदेव (55) पुत्र प्यारेलाल कैंटर पर चालक थे। इसी नौकरी से उनका व परिवार का पालन पोषण करते थे। बताया गया कि शुक्रवार शाम को वह अलीगढ़ से कैंटर में लकड़ी लादकर हापुड़ जाने के लिए निकले थे। बताया गया कि जब वह औरंगाबाद थाने की लखावटी चौकी क्षेत्र स्थित कृषि केंद्र के निकट पहुंचे तो उनके कैंटर के एक टायर में पंचर हो गया। पंचर टायर को वह सड़क पर ही बदल रहे थे। इस दौरान औरंगाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके परिजनाें को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक व परिचालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताय कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें