फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया लेखपाल के धरने को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया लेखपाल के धरने को समर्थन
विज्ञापन

बुलंदशहर। अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर काफी समय से चल रही लेखपालों की हड़ताल अभी भी जारी है। शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने लेखपालों के धरने को अपना नैतिक समर्थन दिया है। लेकिन यह भी संभावना जताई जा रही है कि परिषद जल्द ही पूरा समर्थन देगा। वहीं, बर्खास्तगी और ब्रेक इन सर्विस का भी लेखपाल संघ पर असर नहीं दिख रहा है। हड़ताल से तहसीलों का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को भी सदर तहसील में लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। लेखपाल संघ बुलंदशहर शाखा के अध्यक्ष सचिन गर्ग ने बताया कि शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी अपना नैतिक समर्थन दिया है। जिसको लेकर उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। बताया कि परिषद की प्रांतीय बैठक चल रही है, संभावना है कि जल्द ही उनका पूरा समर्थन लेखपाल संघ को मिल जाएगा। बताया कि शासन ने हड़ताल खत्म करने के लिए लेखपालों को बर्खास्त कर दिया और सर्विन ब्रेक की नीति भी अपना ली है, लेकिन पदाधिकारियों की सर्वसम्मिति से फैसला लिया गया कि हड़ताल जारी रहेगी। सचिव दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन प्रमुख सचिव को नोटिस जारी करके किया जा रहा है। लेकिन सरकार हमारे आंदोलन को दबाने के लिए नित नए आदेश जारी कर रही है, जो न्याय संगत नहीं है। बताया कि सभी लेखपाल पूर्ण कार्य बहिष्कार कर सदर तहसील में अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रमोद सक्सेना, अमित भाटी, मनोज शर्मा, निहाल सिंह, जितेश शर्मा, केहर सिंह, मोहम्मद आबिद आदि समस्त लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें