फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक बवाल की लपटों में झुलसता रहा ऊपरकोट

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक बवाल की लपटों में झुलसता रहा ऊपरकोट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र का ऊपरकोट इलाका बवाल की लपटों में करीब डेढ़ घंटे तक झुलसता रहा। देहात कोतवाल की गाड़ी में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड तक नहीं पहुंच सकी। कुछ स्थानीय लोगों ने गाड़ी और स्कूटी में लगी आग पर काबू पाया। आंसू गैस के गोले भी उपद्रवियों को पीछे हटने पर मजबूर नहीं कर सके।
ऊपरकोट पर दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर मस्जिदों में जुमे की नमाज शुरू हुई थी। जो कि दोपहर दो बजे तक हुई। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान अन्य दिनाें व बीते दिनों हुई जुमे की नमाजों की अपेक्षा ज्यादा लोग शामिल हुए थे। ऊपरकोट में कुछ दलों के लोगों ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करना शुरू किया और देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर भारी भरकम पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा, लेकिन यह फोर्स स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए नाकाफी था। दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर उपद्रवियाें ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पानी की टंकी ऊपरकोट के निकट नगर कोतवाल अरुणा राय समेत सीओ राघवेंद्र मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ उपद्रवियों को संभालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, उपद्रवी उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने दूसरी तरफ लोगों को खदेड़ने की कोशिश की। लेकिन, स्थिति बिगड़ गई। एकाएक बवाली पुलिस पर हावी हो गए। उन्होंने देहात कोतवाल की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस व बलवाइयों के बीच जमकर टकराव हुआ। इस दौरान पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और पथराव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह पत्थर, कपड़े और चप्पल
बवाल के बाद नगर कोतवाली से लेकर ऊपरकोट स्थित पानी की टंकी तक जूते-चप्पल, कपड़े और्र इंट-पत्थर पड़े हुए थे। जिन्हें देखकर बवाल को समझा जा सकता है।
पुलिसफोर्स रही नाकाफी
बवाल के दौरान उपद्रवियाें की संख्या कई हजार थी। जबकि, पुलिसकर्मी चुनिंदा थे। जो कि बलवाइयों पर काबू पाने में अक्षम नजर आ रहे थे। कई बार पुलिसकर्मियों ने भी बलवाईयों पर पथराव किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें