फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊपरकोट में प्रदर्शन के बाद बवाल, लाठीचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊपरकोट में प्रदर्शन के बाद बवाल, लाठीचार्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को नगर कोतवाली क्षेत्र में जुमे की नमाज के बाद लोग ऊपरकोट पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। साथ ही देहात कोतवाल की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए उसमें आग लगा दी गई। इस दौरान उपद्रवियों ने दर्जनों गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। वहीं, फायरिंग व पथराव में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। बाद में स्थानीय प्रबुद्धजनों ने पुलिस की मदद से लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार दोपहर दो बजे जुमे की नमाज के बाद ऊपरकोट पर हजारों लोग एकत्रित हुए। इस दौरान कुछ लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की बात कहते हुए कालाआम की तरफ कूच कर दिया। जबकि, हजारों लोग ऊपरकोट पर एकत्रित हो गए। दोपहर करीब पौने तीन बजे कुछ उपद्रवियों ने ऊपरकोट पानी की टंकी के निकट पुलिस पर पथराव कर दिया। समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी और लाठीचार्ज किया। उपद्रवियों ने ऊपरकोट पानी की टंकी के निकट देहात कोतवाल की गाड़ी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इस दौरान उपद्रवियों की ओर से फायरिंग भी की गई। बवाल में नगर के इस्लामाबाद ऊपरकोट निवासी साहिल (30) पुत्र युनूस को गोली लगी है। जिसे जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। ऊपरकोट निवासी अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल मजीद व अनस पुत्र निजाम भी घायल हुए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हालत बिगड़ने पर ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बलवाइयाें को शांत कर पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें