फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाकियू अराजनैतिक ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की डीएम से मांग की है। पदाधिकारियाें ने 15 दिन में क्षतिपूर्ति न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष कपिल सिरोही ने बताया कि 11 दिसंबर को जनपद में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इस कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। जिसमें आलू, सरसों आदि फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल पर अनिवार्य रूप से बीमा राशि वसूली जाती है, लेकिन संबंधित बीमा कंपनी प्रतिरूप से मुआवजा राशि किसानों को प्रदान नहीं करती है। अत: इन दोष प्रवष्टियों को सही कराने के लिए संबंधित लेखपालों को निर्देश दिया जाए। साथ ही संबंधित बीमा कंपनी को आदेश दे कि किसानों की क्षति का आकलन कर 15 दिन में मुआवजा दिया जाए। वहीं भाकियू असली के जिला संयोजक ओमवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के आह्वान पर 19 दिसंबर को जिले में जगह-जगह गन्ना मूल्य में वृद्धि न होने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें