फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने से पहले नोटिस जारी करें नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने से पहले नोटिस जारी करें नगर पंचायत
विज्ञापन

औरंगाबाद। सोमवार को नगर पंचायत सभागार कक्ष में अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने नगर के व्यापारियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने चेयरमैन अख्तर मेवाती से नगर में अतिक्रमण अभियान चालू करने से पहले अतिक्रमणकारियों को लिखित में नोटिस जारी करने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ व्यापारियों ने नागेश्वर मंदिर के सामने जलभराव होने की समस्या रखी। इसमें विधायक ने मंदिर मार्ग पर जलभराव होने की समस्या का समाधान कराने के लिए चेयरमैन से सिफारिश की। तालाबों पर अवैध कब्जा किए जाने की काफी शिकायत मिली। इसमें चेयरमैन अख्तर मेवाती ने बताया कि तालाबों की तारबंदी करा दी गई है। समस्याएं सुनने के दौरान नगर पंचायत बाबू नेमपाल सिंह और भाजपा नेता पवन लोधी के बीच हुए विवाद का भी मुद्दा उठा। लेकिन उस मुद्दे पर विधायक ने थानाध्यक्ष से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। इस मौके पर थानाध्यक्ष ध्रुव भूषण दूबे, अशोक लोधी, ऋषिपाल भड़ाना, बोबी शर्मा, ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, दुलीचंद सैनी, ओमप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें