फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी के निकट जलकुंभी में मिला पशुओं और युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
काली नदी के निकट जलकुंभी में मिला पशुओं और युवक का शव
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुड़वल बनारस के समीप काली नदी के बराबर में स्थित पोखर से चार पशुओं के शव बरामद हुए। पशुओं के शवों को बाहर निकालने के दौरान पोखर में एक युवक का शव भी बरामद हुआ। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है, वहीं पशुओं की मौत जलकुंभी में फंस जाने से होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव कुड़वल बनारस के समीप काली नदी के बराबर से स्थित एक पोखर (जलकुंभी) में चार पशुओं के शव देखकर पुलिस को सूचना दी। गोवंश व भैंसाें के शव मिलने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी राघवेंद्र कुमार मिश्र, कोतवाली देहात प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी आदि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की जांच में दो गोवंशीय पशु तथा दो भैंस के शव निकले। पुलिस द्वारा पशुओं के शवों को निकलवाने की कार्रवाई की जा रही थी, तभी पोखर के दूसरे हिस्से में एक युवक का शव अटका हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। युवक का शव फूला हुआ था, जिसके चलते शव के दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोवंशीय पशुओं के शवों को निकालकर उनको दफना दिया गया है। वहीं, मृतक युवक की भी शिनाख्त की कोशिश करने में पुलिस जुट गई है। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टया सामने आ रहा है कि पशु जलकुंभी में फंस गए थे। इस कारण उनकी मौत हुई है। जबकि, युवक का शव काली नदी से बहकर जलकुंभी में पहुंच कर फंस गया होगा। हालांकि, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें