फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बाबू के साथ हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत बाबू के साथ हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

औरंगाबाद। कस्बे में निजी क्षेत्र की अनामिका शुगर मिल रोड पर एलएमसी की जमीन पर अवैध रूप से समाधि निर्माण कार्य को लेकर नगर पंचायत बाबू के साथ भाजपा नेता द्वारा हाथापाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें भाजपा नेता पवन लोधी द्वारा एलएमसी की जमीन पर अवैध रूप से मौनी बाबा की समाधि बनवाई जा रही थी। शनिवार शाम एलएमसी की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किये जाने की सूचना पर नगर पंचायत बाबू नैमपाल सिंह अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बाबू नैमपाल सिंह ने एलएमसी की जमीन पर मौनी बाबा की समाधि निर्माण कार्य रोकने को कहा। इसके बाद भाजपा नेता पवन लोधी ने नगर पंचायत के बाबू के साथ पुलिस के सामने ही हाथापाई कर दी। बाद में पीड़ित बाबू नैमपाल सिंह ने भाजपा नेता को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिल गई है। आरोपी पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
कोट
बाबू से मारपीट का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि बाबू से मारपीट की गई है तो रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। -मुख्तार सिंह, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें