फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13-14 दिसंबर को बारिश के बन रहे आसार, बढ़ने लगी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
13-14 दिसंबर को बारिश के बन रहे आसार, बढ़ने लगी ठिठुरन
विज्ञापन

बुलंदशहर। तापमान में गिरावट होने से जिले में ठिठुरन बढ़ने लगी है। मंगलवार को सुबह के समय अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को जहां जिले का तापमान न्यूनतम 9 डिग्री था तो मंगलवार को इसमें 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। दोपहर में हुई धूप से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन शाम के समय तापमान में गिरावट होने पर लोग ठिठुरते नजर आए। वहीं, सर्दी शुरू होने के बाद भी अभी तक प्रशासन और निकाय की ओर से किसी भी स्थान पर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था शुरू नहीं की गई हैं। जिससे निराश्रित लोगों को सर्दी में ठिठुरना पड़ रहा है।
दिसंबर माह शुरू होते सड़कों पर कोहरा छाने लगा और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद चलने वाली शीतलहर ने भी जिले में दस्तक दे दी है। जिसका रात और सुबह के समय लोगों को अहसास हो रहा है। मंगलवार सुबह लोगों को कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय धूप निकलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं, शाम के समय हल्के बादल छाने से और ठंडी हवा चलने से मौसम में नमी हो गई। जिसके चलते लोग कंपकपाते नजर आए। दूसरी ओर सर्दी का असर जहां दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है तो दूसरी ओर प्रशासनिक अफसर इससे अंजान बने हुए हैं। शासन द्वारा कंबल वितरण और अलाव जलाने के लिए धनराशि जारी कर दी गई है, लेकिन अभी तक न तो कंबल की खरीद शुरू हुई है और न ही अलाव जलने शुरू हुए हैं। जिससे सर्दी में ठिठुरने वाले लोगों को जरा भी राहत नहीं मिल रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज ने बताया कि मंगलवार को अन्य दिनों के अपेक्षा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दो-एक दिनों में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट होगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग की माने तो 13 और 14 दिसंबर में बारिश होने की संभावना बन रही है। वहीं, बारिश होने के साथ-साथ अब तापमान में भी गिरावट होने से सर्दी बढ़ेगी। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को ठंडी हवाओं के चलने का भी अहसास महसूस होगा।
विज्ञापन

लकड़ी की जगह इस बार गैस के अलाव जलाने के लिए सभी निकाय अफसरों को निर्देश दिए जा चुके हैं। अलाव जलाने के लिए सभी निकाय ईओ को शीघ्र व्यवस्था करने को दोबारा पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा। साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। - रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें