फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत फिल्म का हुआ विरोध, फाड़े पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत फिल्म का हुआ विरोध, फाड़े पोस्टर
विज्ञापन

बुलंदशहर। फिल्म पानीपत का विरोध जिले में भी शुरू हो गया है। मंगलवार को नगर के एमएमआर मॉल स्थित सनसिटी सिनेमा में लगी फिल्म पानीपत का जाट समुदाय ने विरोध कर पोस्टर फाड़ दिया। वहां पर जाटों ने विरोध में जमकर नारेबाजी की और मॉल मैनेजर से फिल्म न चलाने को कहा। मॉल के बाहर और अंदर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के मॉल स्थित सनसिटी सिनेमा पहुंचे जाट मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मॉल के बाहर लगे फिल्म पानीपत के पोस्टर को फाड़ दिया और निर्माता निर्देशक के खिलाफ नारेबाजी की। अखिल भारतीय जाट महासभा युवा के जिलाध्यक्ष तुषार चौधरी ने बताया कि फिल्म में महाराजा सूरजमल के किरदार को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। महाराजा सूरजमल की छवि को फिल्म में खराब कर दिखाई गई है। इससे जाट समुदाय में भारी आक्रोश बना हुआ है। सभी ने वहां एक सुर में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की अपील की। मौके पर भारी पुलिसबल के साथ पहुंचे सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्रा और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। घंटों वहां हंगामा होता रहा। इसके बाद मॉल के मैनेजर मनोज को जाट समुदाय ने ज्ञापन देते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की अपील की। तुषार चौधरी ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म के प्रदर्शन को रोका नहीं गया तो एक बड़ा आंदोलन जाट समुदाय करेगा। निक्की चौधरी, विशाल चौधरी, मनोज चौधरी, अनमोल चौधरी, गौरव अजनारा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें