फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में लिप्त मिले होमगार्ड कमांडेंट, गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में लिप्त मिले होमगार्ड कमांडेंट, गिरी गाज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में तैनात होमगार्ड कमांडेंट को शासन स्तर से सस्पेंड कर दिया गया है। बीते दिनों लखनऊ और मेरठ से जांच के लिए आए दो विभागीय अफसरों की जांच रिपोर्ट पर शासन ने यह कदम उठाया है। बीते दिनों ही एसपी क्राइम के निर्देशन में एसएसपी ने नोएडा प्रकरण जैसी सुगबुगाहट यहां होने पर अपने स्तर से भी जांच कमेटी गठित की थी। लेकिन, यह कार्रवाई मेरठ-लखनऊ स्तर की टीम द्वारा रिपोर्ट दिए जाने पर की जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों नोएडा में होमगार्डों की ड्यूटी लगाने आदि के संबंध में हुए बड़े घोटाले का राजफाश हुआ था। सूत्रों की मानें तो इसके बाद अन्य जनपदों में भी शासन स्तर से विभिन्न जनपदों में बड़े स्तर पर जांच की जा रही थी। बताया गया कि बीते दिनों लखनऊ और मेरठ स्तर से होमगार्ड डिपार्टमेंट के दो वरिष्ठ अधिकारियाें ने बुलंदशहर पहुंच कर गहनता से जांच की थी। जांच के दौरान होमगार्ड कमांडेंट मुकेश कुमार की कार्यशैली भ्रष्टाचार में लिप्त पाई गई थी। उसी दौरान एसएसपी बुलंदशहर ने भी एक टीम एसपी क्राइम शिवराम यादव के निर्देशन में गठित की थी। टीम को नोएडा प्रकरण की तरह बुलंदशहर में भी भ्रष्टाचार की जांच करनी थी। जिससे साफ हो सके कि बुलंदशहर में ऐसा भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं हुआ है। हालांकि, एसएसपी की गठित टीम अभी तक अपनी पूरी जांच नहीं कर सकी थी। वहीं, दूसरी ओर बीते शुक्रवार को होमगार्ड कमांडेंट मुकेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह दो हजार रुपये का नोट लेते हुए और उसे अपनी जेब में रखते हुए नजर आ रहे थे। इस प्रकरण में भी डीएम ने एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी की एक टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। यह जांच भी अभी पूरी नहीं हो सकी थी। वहीं, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शासन स्तर से होमगार्ड कमांडेंट मुकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही उन्हें होमगार्ड मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें